फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रभारी मंत्री ने विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Mon, 21 Apr 2025 07:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित शासन की प्राथमिकताओं वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने की। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, ऑपरेशन कायाकल्प, छात्रवृत्ति, चिकित्सा, पशुपालन, पंचायत, उर्जा, पर्यटन, समाज कल्याण व एमएसएमई योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया।डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत अंबेडकरनगर प्रदेश में ऋण वितरण में प्रथम व आवेदन स्वीकृति में दूसरे स्थान पर है। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री व सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में भी शीर्ष पर है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कुष्ठ रोगियों, दिव्यांगजन, विधवाओं आदि को प्राथमिकता पर आवास योजना का लाभ मिले और गो-आश्रय स्थलों की स्थापना के लिए शेष विकासखंडों में तत्काल स्थल चयन कर प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




विकासखंड में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति और नहरों व रजवाहों में टेल तक समय से पानी पहुंचाने के स्पष्ट दिए गए। साथ ही हर घर जल योजना की प्रगति पर निगरानी के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में समिति का गठन करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था को लेकर प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत पर संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में एमएलसी हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, एसपी केशव सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. संजय शैवाल, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, प्रभारी वनाधिकारी उमेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें