फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पत्नी को हरियाणा भेजकर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज के मदनपुर महिमापुर गांव में रोते बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज इलाके में रविवार सुबह एक युवक की अपने घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे पहले रात में वह अपनी पत्नी को हरियाणा के रोहतक के लिए बस पर बैठाकर वापस लौटा था। सुबह परिजनों को मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के मगनपुर महिमापुर गांव में सचिन (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह वह अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक सचिन का आलापुर के ग्राम चहोड़ा की नीलम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद उसने उससे विवाह कर लिया और वह उसके साथ ही हरियाणा के रोहतक में रहने लगा था। वहां पर मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहा था। बीते दिनों वह पत्नी को लेकर गांव आया था। शनिवार को पत्नी नीलम को रोहतक के लिए रवाना कर दिया था, जबकि वह उसके साथ नहीं गया था। गांव लौटने के बाद शाम छह बजे घर से घूमने गया और फिर रात में घर आकर सो गया। रविवार सुबह तक जब सचिन नहीं उठा तो परिजनों को शंका हुई। कमरे में जाकर देखने पर वह अचेत अवस्था में मिला। उसे छूने पर पता चला कि सचिन की सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। परिवार के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया।
फिलहाल परिवार के लोग इस प्रकरण पर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते ही उसने पत्नी को अकेले भेजा था। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम के अलावा एक बच्चा भी है।
विज्ञापन

माता-पिता का इकलौता पुत्र था सचिन
सचिन अपने पिता दिलीप व मां की इकलौती संतान थी। मौत के बाद से माता-पिता बेहाल हैं। कभी बेटे को वापस लाने की गुहार लगाते रहे, तो कभी बिलख-बिलख कर रो पड़ते। बताया जा रहा है कि सचिन के प्रेम विवाह के बाद से कुछ अनबन की स्थिति भी बनी थी, लेकिन अभी इस पर कोई स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है।

वर्जन
प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिवार के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। - अजय यादव, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें