फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तमिलनाडु में बैठक मास्टर माइंड ने 20 खातों से उड़ाई थी 11.50 लाख की रकम

Sun, 21 Dec 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी के अढ़नपुर मदारभारी निवासी अभिषेक के खिलाफ साढ़े 11 लाख से अधिक रकम की धोखाधड़ी के 45 दिन बीत जाने के बाद बाद भी पुलिस इसकी गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। पुलिस की विवेचना में रकम उड़ाने वाले स्थानीय साइबर अपराधियों के तार तमिलनाडु, राजस्थान से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस बैंक खातों का सत्यापन कर इस सिंडिकेट की तह तक जाने की जुगत में है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। हालांकि पुलिस फ्राड की रकम जिन खातों के माध्यम से अभिषेक के खाते तक पहुंची है। अब तक की जांच में छह से अधिक स्थानीय लोगों की संलिप्तता भी मिल रही है। इनके खातों का भी पुलिस सत्यापन करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों की माने तो ठगी की 11.50 लाख की रकम 20 खातों से उड़ाई गई थी। हालांकि अभी जांच चल रही है। अभिषेक कुमार के खाते में एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक आठ लाख 83 हजार 828 रुपये क्रेडिट और डेबिट हुआ है। खाताधारक के खाते में कुल 47 हजार रुपये के अवैध लेनदेन को लेकर (राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एनसीआरपी) तीन शिकायतें दिल्ली व राजस्थान से पंजीकृत हैं। इसी गांव के मोबाइल फोन मरम्मत करने वाले दुकानदार शिवम सिंह के खाते से गत वर्ष दो लाख 66 हजार 876 रुपये क्रेडिट व डेबिट हुआ है। 46,800 रुपये के अवैध लेनदेन के बाद खाता फ्रीज कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने साइबर जालसाजी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि विवेचना चल रही है। बैंक खातों की जांच की जा रही, ताकि इस सिंडिकेट में शामिल अन्य जालसाजों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें