फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की दीवार ढही, बालक की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के नौरहनी गांव में रविवार की रात घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे उसके पास सो रहे वृद्ध दंपती व एक बालक मलबे में दब गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिवारीजनों के साथ मिलकर जब तक मलबा हटाया, तब तक बालक की मौत हो चुकी थी, जबकि वृद्ध दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नौरहनी गांव निवासी रामदुलार (65) पुत्र शिवलाल रविवार की रात अपनी पत्नी चंद्रावती (62) के साथ छप्परनुमा घर में सो रहे थे। प्रतिदिन की तरह उनका पौत्र आदर्श (8) भी उनके साथ सोया हुआ था। आधी रात के बाद अचानक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे वहां सो रहे तीनों लोग मलबे में दब गए। घटना से चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिवारीजनों के साथ मिलकर मलबा हटाकर जब तक तीनों लोगों को बाहर निकाला, तब तक वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुके थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल रामदुलार व उनकी पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी है। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया। जो भी जरूरी मदद हो सकेगी, वह सुनिश्चित की जाएगी। उधर, आदर्श की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें