फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धूप की तपिश और उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मंगलवार को धूप के कारण कम रही वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को तल्ख धूप के साथ उमस ने बेचैनी और अधिक बढ़ा दी। सुबह से ही तेज उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आकाश में हल्के बादल छाए रहे। लोगों को उम्मीद थी कि दिन कुछ सहज रहेगा, लेकिन कुछ ही देर बाद धूप ने तल्खी दिखाना शुरू कर दी। दोपहर में बादलों की चहलकदमी के बीच उमस ने बेहाल कर दिया, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो गए। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी गर्मी ने असर दिखाया। टांडा, जलालपुर, बसखारी, कटेहरी, भीटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी लोग परेशान हुए।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में फिलहाल कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मौसम में डिहाइड्रेशन, थकान और लू लगने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को भरपूर पानी पीने, हल्का भोजन करने और दोपहर के समय धूप में अधिक न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें