फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने नदी में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जरूरी कार्य बताकर साइकिल से घर से निकली युवती ने उफरौली बुद्धिताल के पास पुल से तमसा नदी में छलांग लगा दी। काफी देर खोजबीन के बाद गुरुवार देर शाम उसका शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरौली गांव निवासी काजल (21) पुत्री विश्वनाथ गुरुवार को अपराह्न घरवालों से जरूरी कार्य के लिए जाने की बात कहकर साइकिल से निकली। बताया जाता है कि वह बुद्धिताल के निकट स्थित तमसा नदी पर बने पुल पर पहुंची और साइकिल खड़ी कर उसने नदी में छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर परिवारीजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
युवती की तलाश में कुछ ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। काफी देर के अथक प्रयास के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। युवती का शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उधर, परिवारीजनों ने बताया कि युवती कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका बीते दो वर्ष से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें