फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक घंटे पहले चली गईं डॉक्टर, मरीज परेशान

Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर महिला अस्पताल में समय से पूर्व महिला डॉक्टर के चले जाने पर आक्रोश व्यक्त करतीं महिलाएं
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर कस्बे में स्थित महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। चिकित्सकों के अवकाश पर चले जाने के बाद कटेहरी से महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन मंगलवार को ओपीडी का समय खत्म होने से पहले ही वह चली गईं। इसपर यहां आईं मरीजों ने आक्रोश जताया। कोई सुनवाई न होने पर मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में तैनात डॉ. रमा के अवकाश पर चले जाने के कारण यहां पर कटहरी से डॉ. शालिनी पांडेय की तैनाती की गई है। मंगलवार को करीब एक बजे ही वह ओपीडी से चली गईं। कुछ मरीजों को गाड़ी में बैठे-बैठे देखा, फिर उन्हें बुधवार को आने के लिए कहा। इस दौरान महिला आरती देवी, अनुष्का, मालती, रेनू त्रिपाठी इलाज से वंचित रह गईं। महिलाओं ने बताया कि वे ओपीडी खत्म होने के एक घंटे पहले ही आ गए थे, लेकिन डॉक्टर के न होने के कारण इलाज नहीं हो पाया।
महिलाओं ने बताया कि वे लोग करीब 20 से 25 किमी की दूरी तय करके अस्पताल पहुंची थीं। इस मामले में डॉ. शालिनी पांडेय ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी, इसी कारण वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें