फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मंगल पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जेठ मास के पहले बड़े मंगल पर जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका। देश व दुनिया से कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की। माह का पहला बड़ा मंगल होने के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों में बज रहे भक्तिमय गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने इस दौरान महाबली हनुमान के चरणों में माथा टेककर हनुमान चालीसा पाठ कर सबके लिए मंगलकामना की। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित मंदिर के अलावा टांडा, भीटी, जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद का भी वितरण किया गया।
कोरोना संकट को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन किया गया। मंदिर के मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई थी। एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश करने दिया जा रहा था। मंदिर में प्रवेश करने से पहले उन्हें पूरी तरह सैनिटाइज भी किया गया। जिन श्रद्धालुओं ने मास्क नहीं लगाया हुआ था, उन्हें मौके पर मास्क भी दिया गया। बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी जरूरी प्रबंध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें