फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र के टड़वा दरब मैंदी गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में पति समेत पांच पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

तरौली मुबारकपुर निवासी प्रियंका (23) की शादी दो वर्ष पूर्व तड़वा दरब मैंदी निवासी तुलेस कुमार से हुई थी। इनका एक 11 माह का पुत्र भी है। तुलेस रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रह रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रियंका की अपने पति से मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद शाम करीब चार बजे उसका शव घर में पंखे के हुक के सहारे रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना के समय ससुर सम्हारू व सास धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। घर में कोई अन्य मौजूद नहीं था।
प्रियंका ने अपने बेटे को घटना से पहले पड़ोसी के घर छोड़ दिया था। परिवार के लोग वापस लौटे तो शव लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। भाई रक्षाराम ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उसके मुताबिक दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटका दिया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। भाई की तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें