फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह माह से गैरहाजिर महिला चिकित्सक की संविदा समाप्त

Mon, 15 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर सीएचसी में तैनात संविदा महिला चिकित्सक डॉ. जयति पाठक को बिना किसी सूचना के छह माह से अनुपस्थित रहने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने सोमवार को संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

सीएचसी में अकबरपुर की रहने वाली डॉ. जयति पाठक ने सीएचसी जलालपुर में वर्ष 2024 में सीएचसी जलालपुर में बतौर महिला चिकित्सक सेवाएं शुरू की थीं। 17 जुलाई से विभाग को बिना कोई जानकारी दिए अस्पताल जाना बंद कर दिया था। विभाग की ओर से 20 नवंबर चिकित्सक को पत्र भेज कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। समय बीतने बाद वह अपना पक्ष नहीं रख रही थीं। विभाग की ओर से डीएम को चिकित्सक की लापरवाही की जानकारी दी गई थी। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर के न आने से महिला रोगियों को परेशानी होती थी। अब अन्य चिकित्सक की तैनाती की जाएगी, जिससे इलाज में कोई परेशानी न हो।

संविदा चिकित्सक का इस्तीफा मंजूर
अंबेडकरनगर। सीएचसी भियांव में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. सूरज यादव का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। चिकित्सक ने स्वयं 10 अक्तूबर को अपना त्याग पत्र सीएमओ को दिया था और 31 नवंबर तक अपनी सेवाएं दी थीं। सोमवार को डॉक्टर के त्यागपत्र को विभाग ने स्वीकार कर लिया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि चिकित्सक ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए त्याग पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें