फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हादसे में घायल आरक्षी को गंवाना पड़ा पैर

Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान टांडा कोतवाली में तैनात आरक्षी को अपना पैर गवाना पड़ा। पिता ने वाहन चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बरगदही गांव निवासी रज्जन लाल ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र पुष्पेंद्र टांडा कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात है। गत दिनों वह छुट्टी लेकर घर आया था। 28 दिसंबर को बाइक से टांडा ड्यूटी पर आ रहा था। अकबरपुर-टांडा मार्ग के दहीरपुर के निकट पहुंचा था, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोटें आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। बीते दिनों इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका बायां पैर काटना पड़ा। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें