फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जलालपुर नगर में गाय-बचाओ-किसान-बचाओ का नारा बुलंद करते हुए पदयात्रा निकाली। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमालपुर चौराहे पर आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर जलालपुर थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा अलग-अलग क्षेत्रों में निकालने का अभियान शुरू किया है। इस क्रम में मंगलवार को जलालपुर नगर में कार्यकर्ताओं ने सुनील मिश्र के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से पदयात्रा का शुभारंभ किया। सुनील ने कहा कि चारे के अभाव व सर्दी में प्रबंधों की कमी के चलते गोवंशीय पशुओं की जान जा रही है। सरकार की उदासीनता से गायों की स्थिति बदहाल होती जा रही है।
जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि भाजपा के गाय प्रेम का सच उजागर हो गया है। भाजपा को सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति ही करनी है। उधर, ब्लॉक परिसर से निकलने के बाद जमालपुर चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया। नोंकझोंक के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें जलालपुर कोतवाली भेज दिया गया। इस मौके पर नंदलाल चौधरी, राजपति सिंह, शरदचंद्र चतुर्वेदी, राजकुमार अग्रहरी, उमापति, राधेश्याम कनौजिया, ईश्वर सहाय तिवारी व रमेश आदि मौजूद रहे। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें