फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी वर्षों से परेशान, समस्या का नहीं समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाधान दिवसों में आने वाले फरियादियों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। कई ऐसे फरियादी हैं, जो डेढ़ साल से लेकर दो वर्ष से भटक रहे हैं। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। इससे उनकी मुश्किलें जस की तस बनी हुई हैं। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे कुछ फरियादियों से अमर उजाला ने बात की तो उनका दर्द उभरकर सामने आया।
विज्ञापन

20 बार दिया प्रार्थना पत्र, नतीजा शून्य
अकबरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के बाद बाहर निकले लोरपुर पाल्हन निवासी रामकुमार यादव ने कहा कि घर के सामने उसकी पुश्तैनी भूमि है। विपक्षियों ने संबंधित भूखंड को घूर गड्ढा बना दिया है। इसका जब विरोध किया जाता है, तो विपक्षियों की ओर से अभद्रता की जाती है। न्याय की आस में 15 बार थाना समाधान दिवस, जबकि पांच बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
नहीं हट सका भूमि से कब्जा
कदियापुर निवासी गुलाम हुसैन अकबरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। अमर उजाला टीम को बताया कि उसकी पुश्तैनी भूमि पर विपक्षियों ने कब्जा कर रखा है। इसकी छह बार शिकायत थाना समाधान दिवस, जबकि पांच बार संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई। हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ी। ऐसे में विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और वे अब तो संबंधित भूखंड पर निर्माण भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें