जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज विकास खंड परिसर में शनिवार को बीडीओ दिनेश सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल चार शिकायतें आईं, जिनका समय सीमा के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया गया। वहीं, स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के अलावा आधा दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने का निर्णय हुआ। कुल नौ कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि कुल चार शिकायतें आईं। उन्हें संबंधित को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं आयोजन में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास व कृषि विभाग के अलावा आधा दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर बीडीओ ने कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि सूचना के बावजूद ब्लॉक स्तर अधिकारियों की उपस्थिति न होना चिंताजनक है। कहा कि संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा। शासन के निर्देश पर माह के दूसरे व चौथे शनिवार को ब्लॉक समाधान दिवस का आयोजन होता है।