फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण करा रही कंपनी ने किसान से की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। तहसील क्षेत्र के किशनपुर कबिरहा गांव निवासी एक किसान के साथ हाईवे निर्माण में काम कर रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि कंपनी द्वारा किसान से 25 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मिट्टी खुदाई के लिए सहमति ली गई थी। तय हुआ था कि 3 फिट गहराई तक मिट्टी की खुदाई की जाएगी। परंतु संबंधित कंपनी के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक गहरी मिट्टी की खुदाई की जाने लगी। किसान ने इसका विरोध किया तो कंपनी के कर्मचारी बगैर उसका भुगतान किए ही फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ ही जलालपुर तहसील प्रशासन से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें एक कंपनी मिट्टी पटाई का काम कर रही है। उसके द्वारा किशुनपुर कबिरहा गांव निवासी महंगू से उसके खेत से मिट्टी निकालने की बात हुई थी। कंपनी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उसके खेत से 3 फिट गहरी मिट्टीकी खुदाई की जाएगी। इसके एवज में उसे 25 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
इस बीच किसान का आरोप है कि संबंधित कंपनी के कर्मचारी मनमाने तरीके से उसके खेत से 11 फिट गहरी मिट्टीकी खुदाई करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो संबंधित कंपनी के कर्मचारी आनन-फानन में काम बंद करके फरार हो गए, जबकि उसके खेत से निकाली गई मिट्टी का भुगतान भी नहीं किया गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत जलालपुर एसडीएम को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें