फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवकों पर बूथ अध्यक्ष ने लगाया पिटाई का आरोप

Sat, 22 Mar 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। बारात में शमिल होने गए भाजपा के बूथ अध्यक्ष का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि पीड़ित जब इसकी शिकायत करने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर गया तो वहां भी लोग आ गए और दोबारा उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर दी है। थानाक्षेत्र फरीदपुर कुतुब निवासी ललित पटेल भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। अलीगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के खलीफतपुर गांव के कुछ लोगों से बरात में वाद विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर वह शनिवार की सुबह पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष के घर गोविन्दपुर मदद के लिए गया था। तभी आए कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने इसका बीच-बचाव किया तब उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें