फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पलई रामनगर बाजार में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 01 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर के पलई रामनगर बाजार में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मौत का कारण सड़क हादसा होना बता रही है। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अकबरपुर-बसखारी फोरलेन पर भोर पांच बजे एक युवक का शव पड़ा देख लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें