फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पावरलूम फैक्टरी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 25 Mar 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा इलाके में एक पावरलूम फैक्टरी में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

टांडा कस्बे के सकरावल पूरब मोहल्ले में दिलशाद उर्फ गुडलक और उनके भाइयों की पावरलूम फैक्टरी है। इनके बाबा मुख्तार सेठ एक समय में टांडा सबसे रसूखदार बुनकर के रूप में पहचाने जाते थे। मुख्तार के पुत्र रियाज अंसारी के गुजरने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगी। दिलशाद और उनके तीन भाई एक ही फैक्टरी के सहारे अपना गुजर बसर कर रहे थे।
इनमें दिलशाद की हालत अत्यधिक खराब थी। मंगलवार की सुबह फैक्टरी में दिलशाद का शव संदिग्ध हालात में टिनशेड में बंधे रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सुबह फैक्टरी में काम करने के लिए लोग पहुंचे तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजन, इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पूछताछ में बताया कि दिलशाद पिछले काफी समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका है कि इसी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिवार में पत्नी व एक पांच वर्ष की बेटी भी है। शव मिलने के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें