फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शराब ठेके के पास मिला लापता ग्रामीण का शव

विज्ञापन
 महरूआ थाना क्षेत्र में शव मिलने पर घटनास्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण - संवाद
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ बाजार स्थित देशी शराब के ठेके के पास बंद पड़े घर के सामने शुक्रवार को अधेड़ का शव पड़ा मिला। वह तीन दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर कर रहे थे। पुलिस ने शराब के अत्यधिक सेवन से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ निवासी अमरजीत निषाद (50) तीन दिन से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन में लगे थे। शुक्रवार को भीटी रोड स्थित देशी शराब के ठेके के पास एक बंद पड़े घर के बाहर अमरजीत का शव पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। माना जा रहा है कि उनकी मौत तीन पहले ही हो गई थी। अमरजीत का शव मुंह के बल पड़ा था। एसओ दिनेश सिंह कुछ ही देर में पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
सीओ भीटी सुरेश कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। बताया कि अमरजीत नशे का आदी था। उसे दो पुत्र अशोक व राकेश तथा दो पुत्रियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल ज्यादा शराब पीने से मौत होने की आशंका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें