फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मेडिकल स्टोर में काम करने वाली युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 08 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली युवती का शव शनिवार सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। देर रात लुधियाना से मृतक के पिता के आने के बाद रविवार को श्रवण धाम में युवती का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर के सीहमई निवासी कामिनी प्रजापति (23) टांडा रोड स्थित अंकित मेडिकल स्टोर पर काम करती थी। साथ ही वह रात में पटेलनगर स्थित एक हॉस्पिटल में नर्सिंग का काम भी सीख रही थी। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर अशोक गन हाउस के सामने वाली गली में किराए के मकान में दोस्तपुर निवासी अपनी सहेली नैंसी के साथ रहती थी। शनिवार सुबह एसपी आवास के पीछे कुछ लोग किसी काम से गए थे। वहां युवती का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा पड़ा देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना स्थल से चंद कदम दूर पर एक मोबाइल पुलिस को बरामद हुआ, जो मृतका का था। मोबाइल से मृतका के परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। मृतका की एक छोटी बहन चांदनी बीए की छात्रा है। पिता कन्हैया लाल प्रजापति लुधियाना में निजी संस्थान मेंं नौकरी करते हैं। वे वहीं पर छोटी बेटी और पत्नी के साथ रहते हैं। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां मीरा देवी अचेत हो गई। छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, अकबरपुर के अशोक विहार कॉलोनी के निकट खेत में दो दिन पूर्व एक अधेड़ का शव मिला था, जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें