फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मझुई नदी किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त

Mon, 16 Jun 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अंबेडकरनगर-आजमगढ़ जिलों की सीमा पर रविवार सुबह मझुई नदी के किनारे खून से लथपथ मिला शव जौनपुर जिले के अरसियां निवासी अब्दुल रबीस (25) का था। सोमवार सुबह परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक के ससुर ने एक नामजद समेत अज्ञात पर दामाद की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

15 जून की सुबह अजैतपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के सेहरी गांव के मझुई नदी के किनारे खून से लथपथ युवक का शव मिला था। मृतक के सिर और पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। सोमवार को जौनपुर के पट्टी नारदपुर निवासी अब्दुल कलाम ने जैतपुर पहुंचकर मृतक की पहचान अपने दामाद अब्दुल रबीस के रूप में की। उन्होंने बताया कि शनिवार को वे अपने घर जौनपुर के अरसियां गांव में पत्नी रेहाना बानो के साथ थे।
14 जून की दोपहर एक बजे गांव निवासी सत्यम उनके घर पहुंचा और अब्दुल से बात करने के बाद बाइक पर उन्हें बैठाकर अपने साथ लेकर चला गया था। देर शाम जब अब्दुल घर नहीं लौटे, तो पत्नी रेहाना ने उनको फोन किया। मोबाइल बंद होने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गांव के सत्यम पर गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन

सत्यम ने ही रविवार रात नौ बजे दामाद के घर पर जाकर हत्या की जानकारी दी थी। इसके बाद से वह लापता है। आरोप है कि सत्यम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दामाद की हत्या की है। अब्दुल का विवाह करीब सात वर्ष पहले हुआ था। परिवार में पत्नी के अलावा चार वर्ष का बेटा अहान और डेढ़ वर्ष की बेटी अनाया हैं। पिता कमरुद्दीन का आठ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मां बब्बू निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि युवक की परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें