फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परीक्षकों की मनमानी जारी, लगातार हो रहे अनुपस्थित

Wed, 26 Mar 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर चल रहा है, लेकिन परीक्षकों के अनुपस्थित होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को 55 मुख्य परीक्षक और 588 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इस बीच हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 14,992 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें हाईस्कूल की 5240 और इंटर की 9,752 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में मूल्यांकन कार्य बुधवार को भी किया गया। मूल्यांकन कार्य की गंभीरता के बावजूद ड्यूटी में लगाए गए 55 मुख्य परीक्षक और 588 परीक्षक अनुपस्थित रहे हैं।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि अनुपस्थित चल रहे मुख्य परीक्षक और परीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। अब तक 2,60,658 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं, सिर्फ 40,931 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है। माना जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-
एमएलसी ने मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों की समस्याएं सुनी
फोटो-11
गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और नेता शिक्षक दल विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मूल्यांकन डॉ. गणेश कृष्णा ने जेटली इंटर कॉलेज शहजादपुर और बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय वर्मा ने पुरानी पेंशन की मांग की। नेता शिक्षक दल ने इस बारे में महानिदेशक से बात करने के लिए अश्वासन दिया। जिला मंत्री प्रकाश त्रिपाठी, संरक्षक आनंद दुबे, जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल, सभाजीत वर्मा, कमलेश वर्मा, लव कुश, सुशील मौर्य, प्रधानाचार्य डॉ. शंकर कुमार चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें