फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामों में उछाल से कम हो रही थाली में सब्जी की मात्रा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में तेजी से बढ़ रहा हरी सब्जियों का दाम-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महंगाई की मार भोजन की थाली पर पड़ रही है। हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बैगन, करेला, नेनुआ व भिंडी जहां 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, तो वहीं परवल व बोड़ा का दाम 80 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा भी कई अन्य सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। नतीजा यह है कि लोगों को अब भोजन की थाली में सब्जियों की मात्रा कम करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों के दाम लगातार हो रही वृद्धि का सीधा प्रभाव सब्जियों पर पड़ रहा है। दरअसल ट्रांसपोर्ट के दाम में वृद्धि हुई है। इसके चलते इसका असर सब्जियों के दाम पर भी पड़ा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बीते एक पखवारे में सब्जियों के दाम में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सब्जियों के दाम में हुई वृद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में भिंडी, करेला, बैगन व नेनुआ जहां 60 रुपये प्रति किग्रा. में तो वहीं परवल, बोड़ा व सरपुतिया 80 रुपये प्रति किग्रा. में बिक रहा है।
अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर बनगांव मोड़ के निकट सब्जी की बिक्री करने वाले रोहित ने कहा कि बीते एक पखवारे से सब्जियों के दाम में बड़ा उछाल आया है। कहा कि करैला, बैगन, सरपुतिया, बोड़ा, के दाम तो बढ़े ही हैं, इसके अलावा टमाटर, आलू व प्याज 20 रुपये प्रति किग्रा. में बिक रहे हैं। खीरा, कोहड़ा व लौकी 30 रुपये प्रति किग्रा. बिक रहा है। एक अन्य सब्जी विक्रेता गौतम ने कहा कि सब्जियों के दाम में बीते कई दिनों से उतार चढ़ाव हो रहा है। कभी किसी का दाम घट जाता, तो किसी का आसमान छूने लगता है।
विज्ञापन

इस बीच सब्जियों के दाम में वृद्धि होने का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। अकबरपुर के सत्यप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सब्जियों के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते बजट बिगड़ गया है। दाम बढ़ने से भोजन की थाली में सब्जियों की संख्या कम करनी पड़ रही है। शहाब परवेज ने कहा कि मौजूदा समय में रोजा चल रहा है। ऐसे में सब्जियों के दाम में वृद्धि होने से विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें