फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षिका से लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 15 हजार के इनामी लुटेरे को सोमवार को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। उसके पास से 1650 रुपये व एक बाइक भी बरामद हुई। मालीपुर थाना क्षेत्र के बाबा बरूआ दास डिग्री कॉलेज में सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाने के पसियापारा गांव की साजिदा शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

28 नवंबर की दोपहर बाद साजिदा अपनी स्कूटी से जलालपुर बाजार के रास्ते घर जा रही थीं। परुइय्या आश्रम के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी पीछे से बाइक सवार लुटेरोंं ने उनके गले की चेन व पर्स छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लुटेरे तक पहुंचने में जुटी थी। एसपी ने लुटेरे पर 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने जलालपुर कोतवाली के शाहपुर फिरोजपुर निवासी आजाद लोना उर्फ आजाद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शिक्षिका से छीनी चेन को 14 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें