फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिता-भाई की हत्या का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहजादपुर कस्बा निवासी पिता-भाई की हत्या के आरोपी को 14 माह बाद भी पुलिस व एसटीएफ पकड़ नहीं सकी है। पुलिस उसे भगोड़ा घोषित कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इसी क्रम में उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर कस्बा निवासी कृष्णानंद सोनी, पत्नी सुनीता व पुत्र आनंद सोनी के साथ रहते थे। उनका छोटा बेटा रवि किराये के मकान में रहता था। रवि का घरवालों से करीब 10 वर्षों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गलत संगत के चलते पिता कृष्णानंद ने पूर्व में उसे घर से निकाल दिया था। रिश्तेदारों के समझाने के बाद उसे एक मौका देते हुए अपने साथ रखा था। प्रतिदिन उसे खर्च के लिए रुपये भी देते थे।
बाद में रवि ने भाभी ज्योति की छोटी बहन शिवानी से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद कृष्णानंद ने उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर बड़े बेटे आनंद को वारिस बना दिया था। इस बात से रवि खिन्न रहता था। दो अगस्त 2023 की सुबह उसकी मां सुनीता शिवाला घाट पर शिव मंदिर पर पूजा करने गई थीं। घर पर पिता कृष्णानंद मौजूद थे। आरोप है कि रवि अपने ससुर राधेश्याम और साले सोनू के साथ घर पहुंचा। उसने पिता की गला दबाकर और सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान घर पहुंचे भाई आनंद के सिर पर ताबड़तोड़ सरिया से प्रहार कर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। कुछ ही देर में पूजा करके लौटी मां सुनीता ने जब खूनखराबा देखा तो चीख पड़ीं। रवि उन्हें भी मरणासन्न करके फरार हो गया। मां सुनीता ने बेटे रवि के साथ ही उसकी पत्नी शिवानी, ससुर राधेश्याम, साले व बड़ी बहू ज्योति के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस ज्योति को शहजादपुर के गहना कोठी से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। अभी कोई सफलता नहीं मिली है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें