फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। दिल्ली से घर वापस आ रहे युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर 45 हजार रुपये और मोबाइल पार कर दिया। अकबरपुर रोडवेज डिपो के पास वारदात को अंजाम दिया गया। युवक की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी सनी निषाद दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से घर लौट रहा था। अकबरपुर रोडवेज डिपो के पास पहुंचने पर उसे कुछ लोगों ने अपने झांसे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेसुध होते ही बदमाश नकदी व मोबाइल लेकर भाग निकले। नशे की हालत में दोपहर बाद वह जहांगीरगंज थाने के सामने एक दुकान पर पहुंचा। स्थानीय लोगों ने उसका मुंह धुलवाया, जिसके बाद उसे कुछ होश आया। जानकारी पर पहुंचे सनी के भाई वीरेंद्र ने उसका इलाज कराया। थानाप्रभारी राजेसुल्तानपुर विजय तिवारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें