अहिरौली थाने में पुलिस कस्टडी में हर्ष फायरिंग का आरोपी।संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली में पांच दिन पूर्व शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अकबरपुर कोतवाली के मूसेपुर गांव में चार मार्च को एक विवाह समारोह में अहिरौली थाना क्षेत्र के आवासकुआं (खेवार) गांव निवासी सचिन वर्मा ने मित्र के बहनोई अरविंद वर्मा की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी।
इस मामले में पुलिस सचिन की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। रविवार को अहिरौली पुलिस ने देव इंद्रावती महाविद्यालय जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। (संवाद)