फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 लोगों का भेजा नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में नमूना लिए जाने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। जिला अस्पताल पहुंचे 52 नागरिकों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही उन्हें कोरोना वॉयरस के प्रति जागरूक भी किया गया। जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच का कार्य भी तेज हो गया है। जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में आने वाले नागरिकों की जांच के बाद नमूना लेकर जांच के लिए भेजे जाने का कार्य तेज कर दिया गया है। सोमवार को 52 नागरिकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सोमवार को 57 नागरिक जिला अस्पताल कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

पांच नागरिकों को प्रारंभिक जांच में सामान्य पाया गया, जिससे उनका नमूना लिए बगैर ही भेज दिया गया। शेष 52 नागरिकों का चिकित्सक डा. योगेश वर्मा व डॉ. मनोज शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया गया। कहा गया कि संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है, उसका पालन करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें