अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 964 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 15 नये मामले प्रकाश में आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 964 हो गए हैं। 210 मरीजों का जिले के अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 733 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 21 की मौत हो चुकी है।
बताया कि जो 15 मरीज मिले हैं, उनके संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए खुद भी जागरूक होना होगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पालन किया जाए। खानपान व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।