फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए दस खिलाड़ियों का चयन

Sat, 25 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरुष और महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले भर से आए खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अयान इश्तियाक, अभय पांडेय, शशि उपाध्याय, कैफ, राज पटेल और आर्यन पटेल को चयनित किया गया। महिला वर्ग में पायल शर्मा, श्रुति विश्वकर्मा, श्वेता व मुस्कान का चयन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि खेलों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। चयनित खिलाड़ी 31 अक्तूबर को अयोध्या जिले में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें