फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चिकित्साधिकारी समेत दस कर्मचारी मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ. राजकुमार के निरीक्षण में बुधवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर मंसूरपुर में एक चिकित्साधिकारी समेत 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने सभी का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक व कर्मचारी नदारद मिलते हैं, उन पर कार्रवाई होती है, फिर भी उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। हस्ताक्षर कर अस्पताल से नदारद रहने व देरी से अस्पताल पहुंचने का चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे सीएमओ डॉ. राजकुमार अकबरपुर नगर के मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार व फार्मासिस्ट सूरज कुमार के अलावा आठ अन्य कर्मचारी सुमन गौतम, हुसैन अली, महिमा मिश्रा, सुमन वर्मा, कंचन मिश्रा, निशा पांडेय, सरिता सोनी व राजेंद्र प्रसाद अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने सभी का एक दिन का मानदेय काटे जाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों व कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। लगातार निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें