फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा-धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते आठ माह से आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह अपनी मां व बहन के साथ रहती है। बीते आठ माह से गांव निवासी सदानंद डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस बीच वह गर्भवती हो गई। परिवारीजनों को जब मामले की भनक लगी तो सभी सन्न रह गये। पूछताछ में किशोरी ने घटनाक्रम से अवगत कराया।
आरोप है कि जब पीड़िता के परिवारीजन आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें गाली गलौज देने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कुछ पैसे लेकर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाने का प्रयास किया गया। बाद में वह परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची और नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें