जलालपुर। घर में बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। मामला जलालपुर कोतवाली अंतर्गत उस्मापुर गांव का है। गांव निवासी वीरू (17) बुधवार शाम घर में बिजली ठीक कर रहा था।
इसी बीच बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल सीएचसी नगपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। -संवाद