आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के रामनगर महुवर गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पंचायत रामनगर महुवर के डिहवा पुरवा निवासी गिरिजापति का 15 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब से सिंघाड़े निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। इसकी जानकारी को होते ही चीखते चिल्लाते परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। सांस चलने की उम्मीद में उसे रामनगर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद एसओ राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जरूरी जानकारी हासिल की।