फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छठ पूजा के लिए तेज हुई घाटों की सफाई

Sat, 26 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली व छठ पूजा को लेकर नगर पालिका परिषद अकबरपुर अलर्ट मोड में है। शनिवार को अकबरपुर नगर के जौहरडीह व गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी के तट पर विशेष सफाई अभियान चला। साथ ही बीते दिनों नदी के किनारे खोदे गए गड्ढे से गंदा पानी मोटर के माध्यम से निकालकर उसके स्थान पर साफ पानी भरने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा के बाद मनाए जाने वाले छठ पूजा को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मालूम हो अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के निकट व जौहरडीह स्थित तमसा नदी के तट पर जहां प्रतिमाओं का विसर्जन होता है तो वहीं छठ पूजा पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं संबंधित घाट पर पहुंचकर पूजन अर्चन व सूर्य को अर्घ्य देती हैं।
इसे देखते हुए ही संबंधित घाटों पर साफ सफाई के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि जौहरडीह स्थित घाट की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। गायत्री मंदिर के निकट सफाई तेज कर दी गई है। बीते दिनों प्रतिमा विसर्जन के लिए जो गड्ढे खोदे गए थे उनकी सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा गड्ढों में भरे पानी को मोटर लगाकर निकाले जाने का काम भी तेजी से चल रहा है। बाद में इसमें साफ पानी भरा जाएगा। इससे छठ पर्व के मौके पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बताया कि पर्व के दिन दोनों ही घाटों पर दूधिया प्रकाश की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें