फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा नगर पालिका ने अब तक वसूला 29 लाख का बकाया कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा कैंप के माध्यम से गृह व जलकर वसूली का सिलसिला जारी है। अब तक 29 लाख से ज्यादा का बकाया राजस्व वसूला जा चुका है। पालिका प्रशासन ने मार्च में 50 लाख रुपये से अधिक राजस्व वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 फरवरी से नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा बकाया गृह व जल कर वसूला जा रहा है। पालिका प्रशासन के अनुसार अब तक 29 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया राजस्व कैंप के माध्यम से वसूला जा चुका है। अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार गृह व जल कर की वसूली की जा रही है।
मार्च के अंत तक 50 लाख रुपये बकाया राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। प्रतिदिन राजस्व वसूली की समीक्षा भी की जा रही है। जो नागरिक अपना कर अब तक जमा नहीं कर सके हैं, वे कैंपों में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। नगर के चौमुखी विकास के लिए पालिका प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। नागरिकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर वसूली के लिए कर निर्धारण अधीक्षक उमाशंकर सरोज, कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार, रामबाबू गुप्त, सुरेश पांडेय व सलमान खान आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें