फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवक की हत्या में तांत्रिक को आजीवन कारावास

Tue, 07 Oct 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर इलाके में आजमगढ़ के सुनील यादव की इलाज के बहाने बलि देकर हत्या करने वाले तांत्रिक रामजीत मिश्र को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र के बनकापुर निवासी कर्मराज यादव ने 22 जनवरी 2011 को पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देखकर बताया था कि उनका पुत्र सुनील कुमार यादव (24) 5-6 साल से मानसिक रूप से बीमार था और उसे नींद नहीं आती थी। इसका इलाज किया जा रहा था। वर्ष 2010 में उनकी मुलाकात रामजीत मिश्रा निवासी ग्राम पर्वतपुर से हुई, जो झाड़फूंक के बहाने इलाज करने का दावा

करता था। रंजीत ने एक बार कर्मराज यादव के घर और दो बार उसकी ससुराल जाकर पूजा पाठ किया था। इसके एवज में हजारों रुपये भी ऐंठे थे। रुपये कम देने पर लड़के की बलि की धमकी देता था।
विज्ञापन


20 जनवरी 2011 को उसने सुनील को फोन कर अपनी पत्नी के साथ पूजा का सामान लेकर घर आने की बात कही थी। उस समय सुनील की तबीयत ज्यादा खराब थी। इस पर सुनील दोपहर करीब दो बजे पूजा पाठ का सामान लेकर रामजीत के घर पहुंच गया था। शाम करीब सात बजे सुनील को तालाब

के किनारे ले जाकर पूजा पाठ किया। रात करीब 12 बजे उसने फोन पर

बताया कि सुनील की तबीयत खराब हो गई है। इस पर सुनील का छोटा भाई अवनीश यादव अपनी मां व अन्य लोगों के साथ रामजीत के घर पहुंचा, जहां सुनील का शव घर के पिछले हिस्से में पड़ा था।

घटना के समय पिता कर्मराज यादव बिहार में थे। वापस लौटने पर इन्होंने रामजीत पर सुनील की बलि चढ़ा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मई 2011 में आरोप पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इस प्रकरण की सुनवाई जनपद एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में हुई।

जिला जज रीता कौशिक ने सोमवार को रामजीत मिश्र को हत्या का दोषी पाया और उसे सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न जमा करने की स्थिति में एक वर्ष के अतिरिक्त साधारण का आवास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें