फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ साल से ड्यूटी से नदारद चिकित्सक टांडा में चला रहा अस्पताल

Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोंडा में स्वास्थ्य महकमे से लापता चिकित्सक डॉ. गुलरेज टांडा में डायग्नोस्टिक सेंटर व अस्पताल संचालित कर रहा था। इसका खुलासा निजी अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों के सत्यापन के दौरान हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लाइसेंस रद्द करते हुए अस्पताल सील करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी के साथ पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एडी स्वास्थ्य को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. गुलरेज का वर्ष 2017 में अयोध्या जिला अस्पताल से गोंडा तबादला किया गया था, जिसके बाद उन्होंने वहां पर जाॅइन ही नहीं किया। इनकी ओर से इस्तीफा नहीं दिया गया है। विभाग इन्हें लगातार नोटिस देता रहा, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी निजी अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नवीनीकरण की प्रक्रिया और जांच शुरू की गई। टांडा में साबिरा मेडिकल सेंटर व अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक के रूप में डॉ. गुलरेज अहमद का नाम सामने आया।
विज्ञापन


बीते माह इनकी ओर से अस्पताल के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया था। जांच के दौरान वह विभाग में कार्यरत मिले, तो विभाग ने कार्रवाई शुरू की।

सरकारी खर्च पर लिया था डीएमआरडी का डिप्लोमा

डॉ. गुलरेज सरकार की आंख में धूल झोंक अपना निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर व अस्पताल का संचालन काफी लंबे समय कर रहा था। इन्होंने बतौर एमबीबीएस चिकित्सक नौकरी शुरू की थी। इसके बाद सरकारी खर्च पर (डीएमआरडी) डिप्लोमा इन रेडियो डायग्नोसिस का लिया था। इसमें जो खर्च लगा उसका खर्च स्वास्थ्य विभाग की ओर किया गया। इसके बाद वह सरकारी अस्पताल न जाकर अपना खुद का अल्ट्रासाउंड व अस्पताल खोल उसका संचालन करने लगे थे।

अस्पताल सील करने के दिए निर्देश

अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों के नवीनीकरण में यह मामला पकड़ में आया था, जिसके बाद डीएम को रिपोर्ट दी गई थी। लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें