फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टेक्सटाइल हब के तौर पर विकसित होगा टांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा शहर को टेक्सटाइल्स हब के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिससे विश्वमानचित्र पर टांडा की पहचान बन सके। यह भरोसा डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्योग और व्यापारी बंधु की बैठक में दिया।
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारियों से कहा कि हमारी तैयारी है कि जो लोग भी बाहर से अयोध्या आएं वो टांडा के वस्त्र उद्योग को देखने भी आएं। इसके लिए प्रशासन जमीन मुहैया कराएगा जिस पर अच्छा कपड़ा बाजार और शोरूम स्थापित हो सकें।
डीएम ने कहा कि टांडा में अच्छे कपड़े तैयार होते हैं लेकिन दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर आदि शहरों के बड़े व्यापारी कम दाम में कपड़े ले जाकर अपना ब्रांड लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाते हैं। यही फायदा अब जिले के बुनकरों और व्यापारियों को दिलाना है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को व्यापारियों के लंबित प्रकरणों काे प्राथमिकता पर निस्तारण करने, योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के अंदर प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 1847 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1685 आवेदन का निस्तारण कर दिया गया। बताया कि विभागीय स्तर पर 19 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें जल्द निस्तारित कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें