फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मानवता के संदेश से गुंजायमान हुआ टांडा

Thu, 30 Oct 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरुनानक देव महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार भोर टांडा नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों पर कीर्तन-भजन और सतनाम वाहेगुरु के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


प्रभात फेरी का शुभारंभ छज्जापुर मोहल्ले स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से हुआ, जिसमें सिख समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कीर्तन जत्थों ने मधुर वाणी में गुरु नानक देव जी के उपदेशों और अन्य सिख गुरुओं के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के संरक्षक राजेश सिंह सलूजा ने बताया कि गुरुनानक देव ने मानवता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। प्रभात फेरी का उद्देश्य उनकी शिक्षाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि प्रेम, एकता और भाईचारा बना रहे।
प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं का मार्ग में फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर सेवा भावना के तहत लंगर और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। प्रभात फेरी में प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह, पूर्व प्रधान सरदार अमरजीत सिंह बबलू, गुरुबक्श सिंह, अंशू सिंह बग्गा, विशू सलूजा, हरप्रीत सिंह, खुशहाल सिंह, गुरदीप सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें