फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा को कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त, सर्वे आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 25 अप्रैल से सर्वे प्रारंभ होगा। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने से पहले होने वाले सर्वे के लिए नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को 27 अप्रैल तक सर्वे कर रिपोर्ट डीएम को सौंपे जाने का निर्देश दिया है। उधर, अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलने की संभावना से संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों ही शासन ने सभी नदियों को अतिक्रमण मुक्त किए जाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिया था। डीएम के निर्देश पर बीते दिनों ही एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए उन भवनों का चिह्नित कराएं, जो अवैध ढंग से निर्मित किए गए हैं। यह भी कहा गया कि नदी की जलधारा के मध्य से सौ मीटर दोनों तरफ जो भी अतिक्रमण हो, उसकेा चिह्नित कराएं और 27 अप्रैल को उसकी समुचित रिपोर्ट डीएम को सौंपे। एसडीएम सदर के निर्देश के बाद अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी थीं।
इस बीच बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने के लिए अब सोमवार से चिह्नित करने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। तहसीलदार जेपी यादव ने बताया कि सर्वे के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। इसमें एक टीम नायब तहसीलदार, प्रदीप सिंह जबकि दूसरी टीम राजस्व निरीक्षक अजय वर्मा के नेतृत्व में गठित की गई है। प्रत्येक टीम में चार-चार राजस्वकर्मी रहेंगे। इसमें मोहम्मद साहिल,, सत्यम श्रीवास्तव, राकेश सिंह, शिवप्रकाश तिवारी, अमन सोनकर, संग्राम यादव, रणधीर सिंह, राजेश वर्मा शामिल हैं। बताया कि टीम को 27 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे तक चिह्नित कर रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने को लेकर संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई से बचने के लिए लोग अब पहुंच का प्रयोग करने लगे हैं। इस बीच एक व्यक्ति ने दबी जबान में कहा कि जोर तो लगा रहे हैं, देखें शायद उनका भवन बच जाए। बुलडोजर न चलने पाए।
27 तक पूरा होगा चिह्नांकन का कार्य
तमसा नदी के तट पर अतिक्रमण करने वालों के चिह्नांकन का कार्य सोमवार से प्रारंभ होगा। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। 27 अप्रैल तक रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश टीमों को दिया गया है। इसके बाद शासन के निर्देश पर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें