फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के योगदानों का देश सदैव ऋणी रहेगा। उनकी ईमानदार सोच व बेहतर कार्यशैली देश के विकास में सहायक बनी। यह विचार जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने मंगलवार को पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए। कहा कि देश के युवाओं को ऐसे आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपनी भूमिका तय करने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के अंदर ईमानदारी कूट-कूट कर भरी हुई थी। वे अपने सिद्धांतों के पक्के थे। उनका मानना था कि आपस में लड़ने की बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा। उपाध्यक्ष/प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने कहा कि पूर्व पीएम ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों के आत्मविश्वास व आत्मबल को मजबूती प्रदान की। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संचालन कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा ने किया। इस मौके पर शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, परमानन्द शर्मा, रीतेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें