फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लेखपाल और पंचायत सहायक के खिलाफ करें कार्रवाई

Sat, 01 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत शनिवार से शुरू हुए सात दिन के विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने डीएम अनुपम शुक्ला ने कई पंचायत भवनों का निरीक्षण कर प्रगति देखी। जलालपुर के ग्राम पंचायत हजपुरा में लेखपाल की ओर से फार्मर रजिस्ट्री की सूची न उपलब्ध करा पाने व फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर एसडीएम जलालपुर को संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भीटी की ग्राम पंचायत सेमपुर में निरीक्षण के दौरान डीएम को सामुदायिक शौचालय में ताला बंद मिला, जिस पर उन्होंने बीडीओ से संबंधित केयरटेकर से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। शौचालय में साफ-सफाई खराब एवं आवश्यक सुविधाएं न होने पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस देते हुए शौचालय को क्रियाशील कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विकासखंड अकबरपुर, भीटी, जलालपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों अफजलपुर, अलावलपुर, पियारेपुर, प्रतापपुर चमुर्खा, मिझौड़ा, सेमपुर, हजपुरा, रहीमपुर पट्टी आदि ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में किए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति परखी। उपनिदेशक कृषि डॉॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान के पहले दिन कुल 4500 कृषकों ने पंजीकरण कराया। अब तक जनपद के 461169 के सापेक्ष 283546 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें