फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिले डेंगू के लक्षण, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 23 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
डेंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक युवक में डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि बीते दिन डेंगू की चपेट में आने से भीटी थाना क्षेत्र में एक बालिका की मौत हो गई थी। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं। जानलेवा बीमारी डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन जिले में बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


बीते दिनों भीटी, अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तहसील क्षेत्रों में डेंगू से पीड़ित छह से अधिक मरीज सामने आए थे। महरुआ थाना क्षेत्र में बीते दिनों 12 वर्षीय बालक सनी जबकि एक दिन पहले गुरुवार को भीटी थाना क्षेत्र में शाजिया (14) की डेंगू से मौत हो चुकी है। जिले में डेंगू का इलाज न होने के चलते इससे पीड़ित लोगों व उनके तीमारदारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस बीच शुक्रवार को भी डेंगू से पीड़ित एक नया मरीज सामने आया जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया सम्मनपुर निवासी नरेंद्र राजभर (25) पुत्र आज्ञाराम को दो दिन पहले तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे अकबरपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में डेंगू के लक्षण सामने आए। इस पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां भी की गई जांच में प्लेटलेट्स मात्र 35 हजार ही निकला। इस पर उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें