फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप व कोरोना भी नहीं रोक सका बुजुर्गों के कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धूप की तपिश व कोरोना का डर भी मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचने से नहीं रोक सका। मतदान को लेकर उत्साहित बुजुर्ग से लेकर युवा व फर्स्ट टाइम वोटर तक गुरुवार को मतदान शुरू होने से पहले ही बूथों पर जुटना शुरू हो गए थे। मतदान करने के बाद उनके चेहरे पर एक अजीब सी चमक दिखाई दी, मानो जता रहे हों कि हमने भी लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

मतदान केंद्र अमेदा पर मतदान कर वापस लौट रहे हरिराम शर्मा ने कहा कि उम्र अधिक हो गई तो क्या लेकिन लोकतंत्र की मजबूती कायम रखने को जब तक जान है तब तक मतदान में हिस्सेदारी करता रहूंगा। अपने पोते नीतीश कुमार के साथ मतदान केंद्र की तरफ जाती हुई रामपति देवी ने कहा कि कभी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित नहीं हुई। इस बार तपिश अधिक है, कोरोना का संकट भी है फिर भी लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने करने को मतदान में हिस्सेदारी जरूरी है।
सूरापुर मतदान केंद्र पर अपने पोते दुर्गेश के साथ मतदान कर वापस लौट रही कर्मा देवी ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर उन्हें अत्यंत सुखद एहसास हो रहा है। कहा कि कोरोना का संकट जरूर है लेकिन इसे पीछे छोड़ते हुए मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, ताकि गांव में एक मजबूत सरकार बन सके। उन्होंने युवाओं, वृद्ध सभी से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें। घर से बाहर निकले, धूप की तपिश से और कोरोना से बिल्कुल न डरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें