अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित सात मरीजों की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई। इस बीच गुरुवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1408 हो गई है।
उधर, अपर सीएमओ डॉ. सालिक राम पासवान ने बताया कि जिन क्षेत्रों में गुरुवार को कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना से बचने के प्रति जागरूक किया। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई। आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें।
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब कोरोना संक्रमण के न सिर्फ कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है, बल्कि बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित भी सामने आ रहे है। इस बीच गुरुवार को कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई।
इस बीच गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1408 हो गई है। जिन क्षेत्रों में गुरुवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे।
अपर सीएमओ डॉ. सालिक राम पासवान ने कोरोना संक्रमण से 7 व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कुल 70 नए मामले सामने आए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति न सिर्फ स्वयं जागरूक हों। बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।