फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल की एमसीडी क्लीनिक में शुगर की जांच ठप

Tue, 25 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में संचालित एमसीडी क्लीनिक में शुगर जांच की स्ट्रिप खत्म होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को बाहर पैसे खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। इस समस्या का समाधान कब तक हो पाएगा, अस्पताल प्रशासन के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 800 से एक हजार के आसपास मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते रहे हैं। इसमें से 400 से अधिक मरीजों की ब्लड जांच होती है। करीब 250 से ज्यादा मरीजों की सीबीसी और शुगर की जांच हेाती है। इधर, काफी दिनों से जिला अस्पताल में शुगर की भी जांच नहीं हो रही है। इसके चलते मरीजों को बाहर का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक क्षति के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एमसीडी क्लीनिक का संचालन सीएमओ के यहां से किया जाता है, जिसमें कई तरीके की जांच की जाती है। इधर, कई दिनों से इस क्लीनिक में शुगर जांच की स्ट्रिप खत्म हो गई है। जिसके बाद से जांच भी प्रभावित हो गई है। वहीं जिला अस्पताल की पैथॉलाजी में यह जांचे हो रही है। अस्पताल परिसर के ग्राउंड फ्लोर में यह क्लीनिक होने के कारण यहां पर मरीजों की संख्या अधिक होती है। मंगलवार को टांडा के पुष्कर व अहिरौली के रामेंद्र ने बताया कि वह दवा लेने आए थे, जिसमें चिकित्सक ने शुगर जांच के लिए लिखा था। सोचा था कि यहीं पर जांच करा लूंगा, लेकिन पता चला कि काफी समय से जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द शुरू होगी जांच
क्लीनिक में अन्य सभी प्रकार की जांच हो रही हैं। कुछ दिनों से शुगर जांच की स्ट्रिप खत्म हो गई है। आर्डर हो गया है, बुधवार तक जांच होने लगेगी।

डॉ. सालिकराम पासवान, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें