फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना परमिट फर्राटा भर रहीं दो और प्राइवेट बसें सीज

Tue, 25 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान के तहत सीज की गई बस
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बड़े पैमाने पर बिना परमिट के डग्गामार बसों का संचालन हो रहा है। सोमवार को जलालपुर क्षेत्र में बस चालकों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ था। इसके बाद तीन बसों को सीज कर दिया गया था। मंगलवार को दो अन्य बसों को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को सवारियों को बैठाने के क्रम को लेकर हनुमंत एक्सप्रेस, सारथी एक्सप्रेस और शास्त्री एक्सप्रेस के चालकों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद शास्त्री एक्सप्रेस को रास्ते में रोकर बाइक से आए तीन लोगों ने तोड़फोड़ की थी और चालक अशोक निवासी प्रयागराज को पीट दिया था। मामला जलालपुर पुलिस के पास पहुंचा तो तीनों बसों को कोतवाली लाया गया।
जांच में पता चला कि यह बसें बिना परमिट के ही सवारियां ढो रही थीं। इस पर पुलिस ने तीनों बसों को सीज कर दिया था। मंगलवार को जलालपुर इलाके में अयोध्या, शाहगंज जाने वाली दो बसों को रुकवाकर जांच की गई। इस दाैरान दोनों बस चालकों के पास कोई परमिट नहीं मिला। इस पर पुलिस ने इन दोनों बसों को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली तीनों बसों का परमिट नहीं था। मंगलवार को जो दो बसें पकड़ी गईं हैं, उनके पास भी परमिट नहीं मिला है। इस पर सीज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें