फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र भीटी के सुभाषगंज बाजार में चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। दो दुकानों में जहां सेंध लगाया तो दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर बाजारवासियों में नाराजगी व्याप्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ितों ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात चोरों ने सुभाषगंज बाजार में एक के बाद एक कर चार दुकानों को निशाना बनाया। शुक्रवार सुबह जब बेनीपुर निवासी आशीष तिवारी सुभाषगंज बाजार स्थित किराना की दुकान पर पहुंचे तो वहां दृश्य देखकर सन्न रह गए। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। इसी प्रकार से सखौना निवासी अनीस दुबे की दुकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। अनीस को दुकान के अंदर चारों तरफ सामान बिखरा मिला। दोनों के किराने की दुकान से चोरों ने लगभग तीन हजार नकदी के अलावा खाद्यान्न पार कर दिया।
इसी प्रकार बीबीपुर निवासी पतिराम की सुभाषगंज स्थित साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने साइकिल के पुर्जे व अन्य सामान पार कर दिया। इसी बाजार स्थित बीबीपुर निवासी मोहम्मद तबरेज खान की रेडीमेड की दुकान का भी शटर तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। सभी दुकानदारों को शुक्रवार को घटना की जानकारी उस समय हुई जब वे अपनी अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

एक ही रात में एक साथ चार दुकानों से चोरी होने की जानकारी होते ही बाजारवासियों में नाराजगी दिखी। उनका कहना था कि बीते दिनों भी चोरों ने दो दुकानों को अपना शिकार बनाया था। अब तक एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका है। इस बीच जानकारी होने पर न सिर्फ डायल 112 बल्कि भीटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें