प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में सम्मानित किए गए बच्चे
आलापुर (अंबेडकरनगर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुरिया रामनगर के कक्षा आठ के तीन बच्चों सूरज यादव, निकिता और हिमांशु का चयन आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ था। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका रेनू पांडेय, अनुराधा सिंह, सुप्रिया पटेल, पुष्पा, रीता सागर, शशि कुमारी व बृजेश यादव ने पुरस्कृत किया।
शिक्षक बृजेश यादव ने कहा कि कठिन व निरंतर परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है। शिक्षिका रेनू ने बालिकाओं को जीजीआईसी आलापुर में संचालित विषयों व छात्रावास के विषय में विस्तार से बताया। सुप्रिया पटेल ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने और शिक्षकों के मार्गदर्शन का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मोईद, सहायक अध्यापक अब्दुल कय्यूम, आरती देवी, सूफिया कादरी मौजूद रहे। (संवाद)